नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह तेज धूप है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “आज (बुधवार) आसमान में आंशिक रूप से बादल छाएंगे। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”
सुबह आठ बजे वातावरण में 73 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन में कुछ इलाकों में हल्की बारिश की एक-दो फुहारें पड़ सकती हैं।
दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath