जर्मनी को हरा अमेरिकी महिलाएं फीफा विश्व कप के फाइनल में

मॉण्ट्रियल, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी महिला फुटबाल टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी को 2-0 से मात देकर फीफा महिला विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। मंगलवार को हुए मुकाबले में अमेरिकी टीम की जीत में कार्ली लॉयड की भूमिका अहम रही। लॉयड ने जहां खुद एक गोल किया वहीं दूसरा गोल में उनकी मदद अहम रही।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, मध्यांतर तक मैच गोलरहित रहा और मध्यांतर के बाद 69वें मिनट में लॉयड ने मैच का पहला गोल कर अमेरिकी टीम को बढ़त दिला दी। जर्मनी की डिफेंडर एन्निक क्राहन अमेरिकी खिलाड़ी एलेक्स मोर्गन पर गिर पड़ी और रेफरी ने अमेरिकी के पक्ष में पेनाल्टी कॉर्नर दे दिया।

लॉयड ने इस पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर अमेरिकी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

इस पेनाल्टी कॉर्नर पर हालांकि जर्मनी के कोच सिल्विया नीड ने नाराजगी जाहिर की। नीड ने कहा, “मुझे उसे (पेनाल्टी) काफी दुख है। इसने मैच को नतीजा तय किया। यह साफ तौर पर डी से बाहर था, जिसे आप टीवी पर साफ-साफ देख सकते हैं। लेकिन आपको इसे स्वीकार करना होगा। अब इसे बदला नहीं जा सकता।”

इस गोल से नौ मिनट पहले ही जर्मन टीम पेनाल्टी कॉर्नर का एक सुनहरा मौका गंवा बैठी। टूनार्मेंट में सर्वाधिक गोल करने वाली सीलिया सासिक का शॉट गोलपोस्ट से बाईं और बाहर चला गया।

नीड ने इस पर निराशा जाहिर करते हुए कहा, “अगर आप पेनाल्टी कॉर्नर पर चूक जाते हैं और उसके कुछ ही देर बाद आपके खिलाफ पेनाल्टी कॉर्नर पर ही गोल हो जाता है, फिर उस दबाव से बाहर निकलना बेहद मुश्किल होता है।”

इससे पहले टूनार्मेट में एकमात्र गोल करने वाली लॉयड ने इसके बाद 84वें मिनट में केली ओहारा को गोलपोस्ट के बिल्कुल करीब बेहद सटीक पास दिया, जिसे ओ’हारा ने गोल की दिशा दिखाने में कोई भूल नहीं की और अमेरिकी को 2-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493