नेहरू के विकिपीडिया पेज में सरकार ने की छेड़छाड़ : कांग्रेस

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के विकिपीडिया पेज में छेड़छाड़ करने और उनसे संबंधित जानकारी बदलने का आरोप लगाया।

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यहां बुधवार को संवाददाताओं से कहा, “जवाहरलाल नेहरू और उनके पिता तथा कांग्रेस नेता मोतीलाल नेहरू से संबंधित विकिपीडिया पृष्ठों से छेड़छाड़ की गई और सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें बदलाव एक सरकारी इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस के जरिए राष्ट्रीय सूचना केंद्र से किया गया।”

उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी जवाब मांगा। उन्होंने कहा, “क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका जवाब देंगे कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री तथा कांग्रेस नेताओं से संबंधित विकिपीडिया पृष्ठों की जानकारी किस प्रकार एक सरकारी आईपी एड्रेस के जरिए बदली गई?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493