वैट विधेयक को लेकर कांग्रेस का केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास के बाहर वैट विधेयक के विरोध में प्रदर्शन किया, जिससे राजधानी में पेट्रोलियम पदार्थो, तम्बाकू और सोडा पेय की कीमतों में वृद्धि हो सकती है।

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में स्थित केजरीवाल के आधिकारिक आवास के बाहर दोपहर करीब 12.15 बजे लगभग 150 कांग्रेसी प्रदर्शनकारी जुटे और उन्होंने केजरीवाल तथा आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

दिल्ली विधानसभा ने मंगलवार को दिल्ली मूल्य संवर्धित कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक पारित कर दिया है। इससे आप सरकार पेट्रोलियम पदार्थो, शराब और सोडा पेय पर करों को बढ़ाने और उनको नियंत्रित करने में सक्षम हो जाएगी।

मौजूदा समय में दिल्ली में मूल्य संवर्धित कर की चौथी अनुसूची के तहत वस्तुओं पर वैट 20 फीसदी तय है। प्रस्तावित संशोधन विधेयक से आप सरकार को 12.5 फीसदी से 30 फीसदी तक वैट लगाने का अधिकार होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493