चेन्नई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि जून में उसकी घरेलू बिक्री 26 फीसदी बढ़ी।
कंपनी ने घरेलू बाजार में इस दौरान 51,432 वाहन बेचे। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 40,666 थी।
कंपनी का निर्यात भी 15 फीसदी बढ़ा। आलोच्य अवधि में कंपनी ने 14,708 वाहनों का निर्यात किया। एक साल पहले समान अवधि का यह आंकड़ा 12,819 था।
कंपनी की कुल बिक्री 24 फीसदी बढ़कर 66,140 रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 53,485 थी।
dharmpath.com dharmpath