एआईएफएफ आयोजित करेगा ‘इंस्ट्रक्टर कोर्स’

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) दो जुलाई से छह जुलाई के बीच पांच दिवसीय ‘इंस्ट्रक्टर कोर्स’ का आयोजन करने जा रहा है।

एआईएफएफ के प्रधान रेफरी गौतम कार ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय इंस्ट्रक्टरों के लिए अनिवार्य है।

उन्होंने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “इंस्ट्रक्टरों को उनके कार्य में महारत हासिल करने के लिए तथा भविष्य के रेफरी तैयार करने के लिहाज से यह कोर्स काफी महत्वपूर्ण है। इससे उन्हें रेफरिंग से संबंधित अनेक बातें सीखने में मदद मिलेगी।”

इस कोर्स का उद्देश्य श्रेणी एक और श्रेणी दो के 34 भारतीय इंस्ट्रक्टरों के मूल्यांकन कर सकने की क्षमता में सुधार लाना है तथा यह कोर्स जापान के इसीयामा नोबोर ने तैयार किया है।

यह कोर्स रेफरिंग को लेकर नए विचारों के आदान-प्रदान के मंच के रूप में तैयार किया गया है, साथ ही इसका उद्देश्य ऐसे इंस्ट्रक्टर तैयार करना है जो देश के लिए भावी रेफरी तैयार कर सकें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493