नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन ने गुरुवार को कहा कि वह तीन जुलाई से देशभर में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) लागू करने के सरकार के आदेश को पर अमल करने के लिए तैयार है।
देशव्यापी एमएनपी के तहत मोबाइल उपभोक्ता एक दूरसंचार क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित होने पर भी अपना नंबर बरकरार रख सकेंगे और उसी नंबर पर दूसरी कंपनी की सेवा ले पाएंगे।
कंपनी ने कहा कि यह सभी प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों पर लागू होगा।
कंपनी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विवेक माथुर ने कहा, “एमएनपी सेवा से ग्राहक पूरे देश में अपना नंबर बरकरार रख पाएंगे और उसी नंबर पर अपनी पसंद की कंपनी की सेवा ले पाएंगे। वोडाफोन 2011 में सर्किल के अंदर शुरू हुई रोमिंग सुविधा से लाभ में रही है। इस बार भी हमें ऐसी ही उम्मीद है।”
कंपनी के देशभर में 18.4 करोड़ ग्राहक हैं।
dharmpath.com dharmpath