मर्जी की फिल्में बनाने के लिए बना निर्माता : रेसुल

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता फिल्म साउंड इंजीनियर रेसुल पूकुट्टी का कहना है कि वह फिल्म निर्माण के क्षेत्र में इसलिए उतरे, क्योंकि वह अपनी मर्जी की फिल्में बनाना चाहते थे।

रेसुल ने ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में अपने काम से सिनेप्रेमियों का दिल जीता था।

उन्होंने आईएएनएस को मुंबई से फोन पर बताया, “फिल्मों में अपनी मर्जी का काम करने के लिए जरूरी था कि मैं अपनी खुद की फिल्में बनाऊं , क्योंकि आप हमेशा दूसरों के लिए काम करते हैं.. तो आपके और उनके विचार हमेशा एक नहीं हो सकते।”

उन्होंने कहा, “मैंने सोचा कि क्यों न फिल्म निर्माण में कदम रखा जाए। अपना समय, मेहनत और पैसा तो मैं पहले ही इस काम में लगा रहा था और पिछले दो सालों से मेरे दिमाग में फिल्म निर्माण का विचार भी था।”

‘ब्लैक’, ‘जिंदा’, ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘गांधी, माय फादर’ और ‘रा वन’ जैसी फिल्मों के लिए काम कर चुके रेसुल ने रिलायंस एंटरटेंमेंट के पूर्व प्रमुख महेश रामानाथन और तीन और लोगों के साथ मिलकर ‘ले पेंटा एंटरटेंमेंट’ नाम से अपनी फिल्म निर्माण कंपनी शुरू की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493