उप्र : शराबी ने खुद को जिंदा जलाया

पुलिस के अनुसार, प्रेमनगर निवासी गया प्रसाद यादव का पुत्र रमेश सिंह यादव शराब का लती था। उसकी हरकतों के कारण घर में कोहराम मचा रहता था।

गुरुवार की दोपहर रमेश नशे में धुत होकर घर आया। परिजनों ने उसे डांट-डपट दिया। गुस्से में वह अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली और आग का गोला बन चिल्लाता हुआ घर के बाहर भागा।

परिजन व ग्रामीणों ने युवक के शरीर में लगी आग को बुझाया और तत्काल उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493