लखनऊ, 3 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम का यही रुख बने रहने का अनुमान जताया है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, शुक्रवार को दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। गर्मी तथा उमस में इजाफा होगा। अगले 24 घंटों के दौरान भी मौसम में किसी खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की सम्भावना है।
लखनऊ के अलावा शुक्रवार को वाराणसी का न्यूतनम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 24.5 डिग्री, इलाहाबाद का 27 डिग्री और गोरखपुर का 26 डिग्री सेल्सिस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath