पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद), 3 जुलाई (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के पूर्व अध्यक्ष जैक वार्नर ने अमेरिकी से गर्मियों में लंबी कानूनी लड़ाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।
वार्नर फीफा के साथ अपनी गतिविधियों को लेकर अमेरिकी न्याय प्रणाली की जांच के घेरे में हैं तथा खुद को निर्दोष बताते रहे हैं।
समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार, जमानत पर चल रहे वार्नर नौ जुलाई को दोबारा अदालत के समक्ष पेश होंगे।
वार्नर पर 90 के दशक में धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और मनी लांडरिंग सहित 12 अपराधों में संलिप्त रहने का आरोप है, जो अमेरिका तथा त्रिनिदाद एवं टोबैगो के अधिकार क्षेत्र में हुए थे।
अमेरिकी अधिकारियों ने पिछले महीने जांच के दौरान फीफा के कई अधिकारियों को गिरफ्तार किया था।
अब राजनीति में आ चुके वार्नर ने अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ मुकदमा लड़ने के लिए ब्रिटिश की महारानी के वकील एडवर्ड फिटजेराल्ड की सेवा ली है और बुधवार को अपने समर्थकों से कहा कि वह अमेरिकी प्रत्यर्पण के को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।
वार्नर ने कहा, “मैं छिप नहीं रहा, मेरा बस उनसे यह कहना है कि आप मामला शुरू कीजिए। और जब वे मामला शुरू करेंगे तो उनके लिए यह गर्मियां लंबी साबित होंगी।”
dharmpath.com dharmpath