राष्ट्रपति ने अमेरिका को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को अमेरिका के 239वें स्वतंत्रता दिवस पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दीं।

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के नाम संदेश में प्रणब ने कहा, ‘मेरी सरकार, भारत की जनता और अपनी तरफ से मुझे आपको, आपकी सरकार तथा अमेरिकी की जनता को 239वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने में आनंद का अनुभव हो रहा है।”

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र और कानून के साझा मूल्यों ने भारत-अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी को सुनिश्चित किया है। जनवरी में भारतीय गणतंत्र दिवस पर आपकी (अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा) उपस्थिति ने हमारी दोस्ती की मजबूती और पारस्परिक प्रतिबद्धता को दर्शाया है।”

अमेरिका को चार जुलाई, 1776 को ब्रिटेन से आजादी मिली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493