मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज भारतीय चिकित्सक और भारत-चीन दोस्ती के अगुवा द्वारकानाथ शांताराम कोटणीस की बहन मनोरमा एस. कोटणीस नहीं रहीं। उनके एक पारिवारिक मित्र ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने अंतिम सांस मुंबई उपनगर स्थित अपने घर में ली।
मनोरमा (94) कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनका निधन गुरुवार देर रात विले पार्ले स्थित उनके आवास पर हुआ।
पूर्व कांग्रेस विधायक कृष्णा हेगड़े ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह एक शवदाह गृह में हुआ।
चीन के राष्ट्रापति शी जिनपिंग ने सितंबर 2014 को अपने भारत दौरे के दौरान मनोरमा से मुलाकात की थी और उन्हें सम्मानित किया था।
dharmpath.com dharmpath