रियो डी जेनेरियो, 3 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर जो ने दुबई के क्लब अल शबाब के साथ करार को मंजूरी दे दी है।
क्लब के मुताबिक मैनचेस्टर सिटी के पूर्व खिलाड़ी जो को अगले सप्ताह अल शबाब में मेडिकल टेस्ट देना होगा।
जो के मौजूदा क्लब एटलेटिको मिनिएरो ने उनके स्थानांतरण के बदले 30 लाख यूरो की राशि को लेकर सहमति जता दी है।
जो ने 2012 में एटलेटिको मिनिएरो के साथ करार किया था। वह उससे पहले प्रतिद्वंद्वी क्लब इंटर्नासियोनाल के लिए खेला करते थे।
अरेबियन गल्फ लीग में खेलने वाले क्लब अल शबाब के कोच ब्राजील के सियाओ जूनियर हैं।
dharmpath.com dharmpath