बेंगलुरू, 3 जुलाई (आईएएनएस)। इंफोसिस लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि वह आयरलैंड की एक स्टार्टअप कंपनी में एक करोड़ डॉलर (64 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी।
कंपनी ने यहां एक बयान जारी कर कहा, “आयरलैंड की स्टार्टअप कंपनी में एक करोड़ डॉलर का निवेश हमारे वैश्विक नवाचार कोष से किया जाएगा।”
नवाचार कोष की स्थापना 2013 में 10 करोड़ डॉलर के साथ हुई थी। इंफोसिस के प्रथम गैर संस्थापक मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशाल सिक्का ने इस साल जनवरी में इसे बढ़ाकर 50 करोड़ डॉलर कर दिया था। इसका मकसद भारत सहित दुनियाभर की ऐसी सॉफ्टवेयर उत्पाद स्टार्टअप कंपनियों में निवेश करना है, जो डिसरप्टिव प्रौद्योगिकी पर काम कर रही हो।
dharmpath.com dharmpath