नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। देश के गांवों में 20 फीसदी से अधिक घरों में किसी न किसी प्रकार की मोटर गाड़ी है। यह खुलासा शुक्रवार को सरकार की ओर से जारी एक बयान से हुआ।
ताजातरीन सामाजिक-आर्थिक एवं जाति जनगणना (एसईसीसी) के मुताबिक, कुल 17,91,64,759 ग्रामीण घरों में से करीब 3,70,77,942 घरों में दोपहिया, तिपहिया, चारपहिया वाहन या मछली पकड़ने वाला मोटरबोट हैं।
17 फीसदी या 3,12,30,695 घरों में दोपहिया वाहन हैं। सिर्फ 0.56 फीसदी या 10,02,573 घरों में तिपहिया वाहन हैं।
जनगणना के मुताबिक, 2.46 फीसदी या 44,15,308 घरों में चारपहिया वाहन हैं, जबकि 0.24 फीसदी या 4,29,366 घरों में मोटरबोट हैं।
dharmpath.com dharmpath