‘वन डायरेक्शन’ के हैरी अभिनय का रुख कर रहे?

लॉस एंजेलिस, 6 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटिश बैंड ‘वन डायरेक्शन’ के सदस्य हैरी स्टाइल ने हॉलीवुड फिल्मों में कदम रखने में मदद करने के लिए एक सहायक की नियुक्ति की है।

हैरी (21) ने अपने लिए प्रतिभा एजेंसी ‘क्रिएटिव आर्टिस्ट एजेंसी’ के निक स्टाइन को अपना सहायक रखा है।

एक सूत्र ने वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, एजेंसी को फिल्म प्रस्तावों की तलाश शुरू करने के लिए कहा गया है। फिल्म में उन्हें (हैरी) लेना व्यावसायिक सफलता की गारंटी होगी।”

फिल्मों का रुख करने की यह खबर इस साल की शुरुआत में हैरी के यह जोर देने के बाद आई है कि जायन मलिक के बैंड छोड़ जाने के बाद भी बैंड बढ़िया चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493