असम में भीड़ ने संदिग्ध चोर को मार डाला

गुवाहाटी, 6 जुलाई (आईएएनएस)। असम के गोलाघाट जिले में भीड़ ने मवेशी चुराने के आरोपी एक व्यक्ति को मार डाला और उसके वाहन को आग लगा दी।

संदिग्ध मवेशी चोर के सहयोगियों को तत्काल पकड़ने की मांग को लेकर भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 को भी जाम कर दिया।

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार देर रात करीब दो बजे की है, जब स्थानीय लोगों ने छह मवेशियों को लेकर जा रहे एक वाहन को रोका।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “लोगों से वाहन चालक से मवेशियों की खरीद से संबंधित रसीद दिखाने के लिए कहा। लेकिन चालक ने रसीद नहीं दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों को उसके मवेशी चोर होने का संदेह हुआ। लोगों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी जान चली गई।”

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जुंती अली के रूप में की गई है। इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493