कार्थी को लेकर अगली फिल्म का निर्देशन करेंगे मणि रत्नम?

चेन्नई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा को ‘रोजा’, ‘बांबे’, ‘दिल से’ जैसी चर्चित फिल्में देने वाले लोकप्रिय फिल्मकार मणि रत्नम जल्द दक्षिण भारतीय अभिनेता कार्थी की अगली तमिल फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं।

मणि रत्नम की पिछली फिल्म ‘ओ कादल कणमणि’ को जबर्दस्त सफलता मिली।

कार्थी से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “कार्थी ने फिल्म से जुड़ने में दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन उन्हें फिलहाल इससे जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करनी हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द होने की संभावना है।”

फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है। यह द्विभाषिक फिल्म बताई गई है। यह मलयालम में सुपरस्टार ममूटी को लेकर बनाई जाएगी। फिल्म में संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान का होगा।

कार्थी ने अपने करियर की शुरुआत मणि रत्नम की तमिल-हिंदी फिल्म ‘आयीथा एज्हुथू’ से बतौर सहायक के रूप में की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493