बेंगलुरू, 6 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण पश्चिम मानसून के कमजोर पड़ने की वजह से कर्नाटक में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि राज्य में दूरदराज की कुछ जगहों पर सोमवार को बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ेंगे।
मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने की आशंका के चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने कहा कि बेंगलुरू शहर में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
शहर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
बेंगलुरू में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
रविवार को कहीं कोई बारिश नहीं हुई।
dharmpath.com dharmpath