महिला क्रिकेट : भारत के सामने 221 रनों का लक्ष्य

बेंगलुरू, 6 जुलाई (आईएएनएस)। सोफी डिवाइन (89) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को यहां जारी चौथे एकदिवसीय मुकाबले में भारत के सामने 221 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी महिलाओं ने 49.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 220 रन बनाए। डिवाइन ने 102 गेंदों की पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए।

उनके अलावा एमी सैदरवेट ने 43 रनों की पारी खेली। सैदरवेट ने 55 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान सूजी बेट्स ने 27 रन जोड़े।

भारत ने 22 रन अतिरिक्त के तौर पर दिए। भारत की ओर से निरांजना नागराजन और राजेश्वरी गायकवाड ने तीन-तीन विकेट लिए। हरमनप्रीत कौर को दो विकेट मिले।

चार मैचों की सीरीज में मेहमान टीम 2-1 से आगे है। उसने पहला मैच गंवाने के बाद लगातार दो जीत दर्ज करते हुए बढ़त बनाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493