लॉस एंजेलिस, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री एंडी मैक्डॉवेल का कहना है कि वह खुश रहने की कोशिश करती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके भाव उनके चेहरे को प्रभावित करते हैं।
एंडी (57) ने ‘वेबसाइट पीपुल डॉट कॉम’ को बताया, “मैं शांत रहने का प्रयास करती हूं। मैं अपनी मनोस्थिति पर ध्यान देती हूं। मैं अपनी आंतरिक भावनाओं और विचारों के साथ ही बाहरी चीजों पर काम कर रही हूं, क्योंकि मेरे ख्याल से ये सब जुड़ी हुई हैं। यह दिलचस्प बात है कि कैसे आपके जज्बात और आपकी भावाभिव्यक्ति आपके चेहरे और उसकी मांसपेशियों पर प्रभाव डालती है। मैं खुश रहने की कोशिश करती हूं।”
एंडी को उम्र बढ़ने का कोई मलाल नहीं है। वह इस सच्चाई को सराहना चाहती हैं कि वह जीवित हैं।
उन्होंने कहा, “मैं बूढ़ी होना, सक्रिय रहना तथा मौज-मस्ती करना चाहती हूं। मैं बूढ़े होने पर स्वयं को एक ब्रेक देना चाहती हूं। मेरे ख्याल से हम स्वयं को लेकर हमेशा बहुत निर्दयी होते हैं। मैं आशा करती हूं कि मैं हंस सकूं और इस सच्चाई को सराह सकूं कि मैं जीवित हूं और लोगों के साथ अच्छा बर्ताव करूं।”
dharmpath.com dharmpath