केट को नींद की कमी महसूस हो रही

लॉस एंजेलिस, 6 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री केट ब्लैंचेट का कहना है कि परिवार में चौथा बच्चा आने के बाद से वह नींद की कमी के चलते थकान महसूस कर रही हैं।

केट और उनके पति एंड्रयू अप्टन को पहले से तीन बच्चे हैं। उन्होंने पिछले साल चौथे बच्चे के रूप में बेटी एडिथ विवियन पेट्रीसिया को गोद लिया।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, केट ने ब्रिटिश समाचार-पत्र ‘संडे टेलीग्राम’ को बताया, “मुझे नींद की थोड़ी कमी महसूस हो रही है।”

केट (46) ने पूर्व में कहा था कि कि परिवार में एक और बच्चे का होना निराला है।

उन्होंने कहा, “यह एक असीम तोहफा है और हम इस पर पूरी तरह फिदा हैं।”

केट ने बताया कि वह और उनका परिवार बेटी एडिथ को पाकर बहुत खुश हैं।

उन्होंने कहा, “यह अहसास चार गुना असाधारण है। ऐसे बहुत से बच्चे हैं, जिनकी किस्मत हमारे जैविक बच्चों जितनी अच्छी नहीं है। इसलिए यह सुखद है। हमारी दुनिया में एक नन्ही बच्ची का स्वागत करना अद्भुत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493