निराश मन से घर लौटे मेसी और उनके साथी

ब्यूनस आयर्स, 6 जुलाई (आईएएनएस)। कोपा अमेरिका फाइनल में चिली के हाथों करारी हार झेलने के बाद अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान लियोनेल मेसी और उनके साथी रविवार को निराश मन के साथ स्वदेश लौटे।

एइजा इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर जब अर्जेटीनी टीम पहुंची तो उस समय उनके स्वागत के लिए बहुत कम लोग मौजूद थे। खिलाड़ियों और तकनीकी अधिकारियों ने फाइनल को लेकर कोई बयान नहीं दिया।

स्थानीय मीडिया ने फाइनल में अपनी टीम की हार को लेकर निराशा जाहिर की। सभी समाचार पत्रों ने अपनी टीम की हार को मुख्य पृष्ठ पर जगह दी और उसके खेल को लेकर आलोचनात्मक रुख दिखाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493