उप्र : करंट लगने से 3 बच्चों की मौत

लखनऊ , 6 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सोमवार को बिजली तार की चपेट में आने से तीन बच्चे बुरी झुलस गए, तीनों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि अमर पाल, विकास और हरीश घर के बाहर बारिश के दौरान खेल रहे थे। पास में लगे ट्रांसफॉर्मर के पास जमीन पर गिरे तार से छू जाने के कारण तीनों बच्चे करंट की चपेट में आ गए।

पुलिस के मुताबिक, उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर उनके घर वाले बाहर निकले तो तीनों को तार से चिपका देख घबरा गए।

उन्होंने बिजली विभाग में फोन कर घटना की जानकारी दी, जिस पर क्षेत्र की बिजली काट दी गई। इस बीच तीनों बुरी तरह से झुलस चुके थे। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493