मोदी ताशकंद पहुंचे

ताशकंद, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंच गए। उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री शौकत मिरोमोनोविच मिर्जियोएव ने हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी की। मोदी के मध्य एशिया दौरे का यह पहला पड़ाव है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “सलाम उज्बेकिस्तान! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मध्य एशिया दौरे के पहले पड़ाव के तहत ऐतिहासिक नगर ताशकंद पहुंच चुके हैं।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने खुद अगवानी की। प्रधानमंत्री शौकत मिरोमोनोविच मिर्जियोएव ने खुद ताशकंद हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी की।”

दोनों नेताओं ने बाद में ताशकंद हवाईअड्डे पर बैठक कक्ष में बातचीत की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493