सानिया-मार्टिना विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में

विंबलडन (लंदन), 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस सोमवार को उम्दा प्रदर्शन करते हुए ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम विंबलडन के महिला युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

सानिया और मार्टिना की शीर्ष वरीय जोड़ी ने तीसरे दौर के मुकाबले में स्पेन की अनाबेल मेडिना गेरिग्वेज और एरांता पारा सांतोंजा को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराया। यह मैच एक घंटे सात मिनट चला।

सानिया और मार्टिना ने पहले दौर में चीन की झेंग साएसाए और कजाकिस्तान की जरीना दियास को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया था और फिर दूसरे दौर में इस जोड़ी ने जापान की किमिको दाते क्रूम और इटली की फ्रांसिस्का शियावोन को 6-0, 6-1 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493