रवि शंकर प्रसाद करेंगे इन्फोकॉम 2015 का उद्घाटन

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। देश के प्रमुख कारोबारी, प्रौद्योगिकी और नेतृत्व सम्मेलन इन्फोकॉम-2015 का उद्घाटन केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री रवि शंकर प्रसाद करेंगे।

सम्मेलन पूर्व एबीपी समूह द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, प्रसाद 16 जुलाई को सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

बयान के मुताबिक, यह सम्मेलन का 14वां संस्करण होगा। दो दिवसीय सम्मेलन 16 और 17 जुलाई को इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टीन ऑडिटोरियम और सिल्वर ओके में आयोजित किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि उद्घाटन अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी विभाग के सचिव आर.एस. शर्मा और नैसकॉम के पूर्व प्रमुख और भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक किरण कार्णिक भी सम्मानित अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

इस बार के सम्मेलन का थीम है ‘जुड़ी हुई दुनिया’। इसमें देश में सशक्त कारोबार का निर्माण करने के लिए रणनीति और प्रौद्योगिकी पर विशेष जोर रहेगा।

बयान के मुताबिक, सम्मेलन में बड़ी कंपनियों, एसएमई क्षेत्र और सरकारी प्रतिष्ठानों के करीब 600 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493