उप्र : पूर्व मंत्री चौधरी व आहिरवार भाजपा में शामिल

उनके अलावा आगरा की पूर्व महापौर अंजुला माहौर ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर दी। इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी मौजूद थे।

डॉ. वाजपेयी के समक्ष पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी (मथुरा), पूर्व मंत्री रतनलाल आहिरवार (ललितपुर, झांसी) एवं अंजुला माहौर पूर्व महापौर (आगरा) ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में आए नेताओं को सदस्यता दिलाते हुए उम्मीद जताई कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए मिशन-2017 की तैयारी में जुटेंगे।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, प्रदेश मंत्री समीर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493