पुतिन, ओलांद ने की ग्रीस के जनमत संग्रह पर चर्चा

मास्को, 7 जुलाई (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके फ्रांसीसी समकक्ष फ्रांस्वा ओलांद ने ग्रीस में रविवार को बेलआउस की शर्तो पर हुए जनमत संग्रह के परिणाम और इसके यूरोजोन में असर को लेकर मंगलवार को चर्चा की।

समाचार एजेंसी तास की रपट के अनुसार, “दोनों राष्ट्रपतियों ने ग्रीस में जनमत-संग्रह पर चर्चा की। उनके बीच इस जनमत-संग्रह के बाद यूरोजोन पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर भी चर्चा हुई।”

ग्रीस में रविवार को हुए जनमत-संग्रह में जनता ने बेलआउट के लिए कर्जदाताओं की कड़ी शर्तो को मानन से इंकार करने का फैसला दिया।

इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति और जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल ने एक बैठक के बाद कहा था कि बातचीत के दरवाजे खुले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493