वाशिंगटन, 7 जुलाई (आईएएनएस)। फ्लायड मेवेदर से वर्ल्ड बॉक्सिंग आर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूबीओ) वेल्टरवेट विश्व खिताब छीन लिया गया है। ऐसा इसके लिए जरूरी फीस जमा नहीं करने के कारण किया गया है।
मेवेदर बीते शुक्रवार तक डब्ल्यूबीओ द्वारा तय 2 लाख डॉलर का सैंक्सनिंग फीस नहीं जमा कर सके। दो मई को मेवेदर ने फिलिपींस के मैने पैक्विायाओ को हराकर 22 करोड़ डॉलर जीते थे। मेवेदर ने दुनिया के सबसे महंगे मुक्केबाजी मुकाबले को जीता था।
डब्ल्यूबीओ नियम के मुताबिक मेवेदर को अपनी कमाई का तीन फीसदी हिस्सा डब्ल्यूबीओ के पास जमा कराना था, जिससे कि वह 200,000 डॉलर तक के विश्व खिताब मुकाबलों में हिस्सा ले सकें।
डब्ल्यूबीओ के नियम उसके किसी चैम्पियन को किसी अन्य भार वर्ग में कोई और विश्व खिताब अपने पास रखने से रोकते हैं।
मेवेदर अभी जूनियर मिडिलवेट और वेल्टरवेट भार वर्ग में डब्ल्यूबीसी और डब्ल्यूबीए चैम्पियन हैं।
dharmpath.com dharmpath