दिल्ली की मीरा के हुए शाहिद (लीड-1)

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर यहां मंगलवार को एक फार्महाउस में चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में एक समारोह में दिल्ली निवासी मीरा राजपूत संग परिणय सूत्र में बंध गए। शादी में दोनों के परिवार और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही आमंत्रित थे।

मीडिया में इस शादी से जुड़ी छोटी से छोटी बात जानने को लेकर बेहद उत्सुकता दिखी, लेकिन शाहिद इसे सादगीपूर्ण और निजी रखना चाहते थे। उन्हें इस उद्देश्य में काफी हद तक सफलता भी मिली। मीडिया को नवदंपत्ति, विवाह संस्कार, यहां तक कि अतिथियों की एक झलक तक नहीं मिल पाई।

शाहिद (35) शादी में ज्यादा शोर-शराबा और तड़क-भड़क नहीं चाहते थे, इसलिए इसमें केवल 50 लोगों को आमंत्रित किया गया। शाहिद की पत्नी मीरा (21) ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक किया है।

शाहिद और मीरा की मुलाकात एक सत्संग में हुई थी। बताया गया कि दोनों के परिवार धार्मिक समूह राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अनुयायी हैं।

इस साल की शुरुआत में मीडिया को मीरा से अपने रिश्ते के बारे में अवगत कराते हुए शाहिद ने कहा था, “वह एक आम लड़की और मैं एक आम लड़का हूं। हमें इसे (रिश्ते) एक सामान्य और आम बात के रूप में लेना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493