लीवरपूल से जुड़ेंगे फर्मिनो

बर्लिन, 7 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजीली फारवर्ड फर्मिनो ने इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लीवरपूल का रुख किया है।

जर्मन लीग क्लब हाफेनहेम के लिए खेलने वाले फर्मिनो ने अपना मौजूदा करार खत्म होने से दो साल पहले ही रुखसत का फैसला किया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक आधारिक आंकड़ों में कहा गया है कि फर्मिनो ने 4.1 करोड़ यूरो में लीवरपूल के साथ करार किया है।

यह जर्मन लीग इतिहास की सबसे बड़ी ट्रांसफर राशि है।

फर्मिनो ने लीवरपूल में सामने आने वाले नई चुनौतियों के लिए तैयार रहने की बात कही है।

हाफेनहेम के लिए 140 मैचों में 38 गोल करने वोल फर्मिनो ने हालांकि यह भी कहा कि पुराने क्लब से नए क्लब में आने की उनकी प्रक्रिया आसान नहीं रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493