अफगानिस्तान में प्रमुख तालिबान कमांडर मारा गया

काबुल, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के लघमन प्रांत में जांच चौकियों पर मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया। अफगान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों पर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक प्रमुख तालिबान कमाडंर मारा गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सरकार द्वारा जारी एक बयान के हवाले से बताया, “अफगानिस्तान के अलीशिंग जिला स्थित बाद्रो गांव में जांच चौकियों पर तालिबान लड़ाकों के एक समूह ने मुल्ला अब्दुल खालिक के नेतृत्व में हमला कर दिया। पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें कमांडर मारा गया और एक अन्य आतंकवादी घायल हो गया।”

बयान के मुताबिक, खालिक लघमान प्रांत में तालिबान का प्रभावशाली नेता था। उसकी मौत पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान के लिए बड़ा झटका है। इस मामले में तालिबान की ओर से हालांकि अभी कोई बयान नहीं आया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493