ब्यूनस आयर्स, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने कोपा अमेरिका के फाइनल मैच में चिली के हाथों मिली हार पर दुख व्यक्त किया है।
मेसी ने फेसबुक पर अपना गम जाहिर किया और साथ ही टूर्नामेंट के दौरान समर्थन देने के लिए अपने प्रशंसकों का आभार भी जताया।
मेसी ने सोमवार को फेसबुक पर लिखा, “फाइनल मैच हारने से अधिक दुखी करने वाला कुछ नहीं होता। लेकिन मैं इस वजह से मेरा समर्थन करने वाले और मुश्किल समय में भी हौसला बढ़ाने वाले लोगों को धन्यवाद अदा करने में और विलंब नहीं कर सकता।”
मेसी की अगुवाई में अर्जेटीना पिछले वर्ष ब्राजील में हुए फीफा विश्व कप-2014 के फाइनल मैच में जर्मनी से हार गया था।
बीते शनिवार को मेसी को फाइनल में एक और असफलता का तब सामना करना पड़ा, जब कोपा अमेरिका में उनकी टीम अर्जेटीना मेजबान चिली के हाथों पेनाल्टी शूटआउट में 1-4 से हार गई।
dharmpath.com dharmpath