विमान में बम की सूचना का हर कोण से जांच : महेश

कोलकाता, 7 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने मंगलवार को बम की अफवाह के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतरे टर्किश एयरलाइंस के विमान के यात्रियों व चालक दल के सदस्यों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।

मंत्री ने कहा कि मंत्रालय प्रोटोकॉल के मुताबिक मुद्दे को गंभीरता से ले रहा है।

शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हम इसे हर कोण से देख रहे हैं कि कहीं यह किसी की शरारत तो नहीं थी। हम इस तरह के मामले को गंभीरता से लेते हैं और 2-3 घंटों के भीतर सभी सामान की तलाशी ले लेंगे, जिसके बाद ही हम कुछ कह सकते हैं।”

एक अधिकारी ने कहा कि टर्किश एयरलाइंस का विमान टीके-0065 कुल 134 यात्रियों को लेकर बैंकॉक से इस्तांबुल जा रहा था, जिस दौरान किसी ने स्नानघर के शीशे पर बम होने की धमकी लिखी देखी। सूत्रों के मुताबिक, बम होने की धमकी लिपस्टिक से लिखी गई थी।

सूत्रों ने कहा कि दिल्ली एटीसी से निर्देश मिलने के तत्काल बाद लगभग 1.40 बजे आईजीआई हवाईअड्डे पर विमान आपात स्थिति में उतरा।

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्डस (एनएसजी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

एक बम निरोधक दस्ते ने श्वान दल के साथ विमान की तलाशी ली। सीआईएसएफ तथा एनएसजी के शीर्ष अधिकारियों ने विमान में बम की खबर के बाद बैठक की।

मंत्री ने कहा, “सभी यात्री व चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। उन्हें एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और उनसे इस मामले में जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493