जब निकी हुईं बेपरवाह

लंदन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। रैपर निकी मिनाज को यहां एक संगीत महोत्सव में अपनी प्रस्तुति के दौरान अवांछित स्थिति का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने बेपरवाही दिखाते हुए मामला संभाल लिया।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, रविवार को आयोजित वायरलेस महोत्सव में निकी जैसे ही प्रस्तुति के लिए मंच पर गईं, उनकी जालीदार पोशाक में से शरीर का कुछ हिस्सा संयोग से दिखाई दे गया।

फिंसबरी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में निकी को कुछ देर तक तो इस बात की भनक ही नहीं लगी और वह दर्शकों के सामने बिंदास होकर नाचती-गाती रहीं।

लेकिन जब उन्हें स्थिति का अंदाजा हुआ, तो वह हल्के से मुस्कुराईं और इसे ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए उन्होंने प्रस्तुति जारी रखी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493