भोपाल, 8 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार को बादल छाए हुए हैं, वहीं बारिश थमने के बाद उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई है।
राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश हुई, लेकिन बारिश थमते ही बुधवार को उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में रीवा व चंबल संभाग के अलावा ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, भोपाल, उज्जैन, होशंगाबाद व नरसिंहपुर में बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
भोपाल का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में, इंदौर का न्यूनतम तापमान 23़ 4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 26़ 6 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, राजधानी भोपाल का मंगलवार को अधिकतम तापमान 32़ 3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32़ 2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37 डिग्री और जबलपुर का 33़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath