बिहार में बारिश का अनुमान

पटना, 8 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राज्यभर में मानसून की बारिश गुरुवार तक जारी रहेगी। राज्य के दक्षिणी हिस्से के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री, गया का 26 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस तथा गया का 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 17.9 मिलीमीटर तथा गया में 15.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493