कंगना ने भूषण की बात पर ली चुटकी

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत ने हाल में उनकी सहमति के बिना उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘आई लव न्यूयॉर्क’ रिलीज करने की कोशिश में इसके निर्माता भूषण कुमार को कानूनी नोटिस भेजा। उन्होंने इस बारे में भूषण की बातों का मजाक भी उड़ाया, जिन्होंने फिल्म के बारे में उनसे कहा था कि यह ‘निकल जाएगी।’

कंगना हाल में यहां एक ऑटोमोबाइल ब्रांड के प्रचार के लिए एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने न तो अपने भिजवाए कानूनी नोटिस और न फिल्म की रिलीज से जुड़े किसी मसले पर बात की।

कंगना ने कहा, “हमसे फिल्म का प्रचार करने के लिए संपर्क नहीं किया गया और भूषण सर ने फिल्म रिलीज कर दी। वह मुझसे कह रहे हैं कि फिल्म ‘निकल जाएगी’। वह उस डॉक्टर की तरह बात कर रहे हैं, जो एक मरीज को इंजेक्शन लगाने से पहले आंखें बंद करने की सलाह देते हुए कहता है कि ‘निकल जाएगी’।”

‘आई लव न्यूयॉर्क’ की रिलीज विभिन्न वजहों से पिछले कई सालों से अटकी हुई है। फिल्म अब 10 जुलाई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493