भारती एंटरप्राइजेज ने नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारती एंटरप्राइजेज ने राहुल भटनागर को नया प्रबंध निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया है। कंपनी ने यह जानकारी बुधवार को यहां जारी एक बयान में दी।

भटनागर भारती एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने मनोज कोहली की जगह ली है, जो एसबीजी क्लीनटेक के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। नवीरकणीय ऊर्जा क्षेत्र में कारोबार करने वाली एसबीजी क्लीनटेक भारती, सॉफ्टबैंक और फॉक्सकॉम की संयुक्त उपक्रम कंपनी है।

बयान के मुताबिक, भटनागर भारती के गैर दूरसंचार कारोबार के लिए रणनीतिक महत्व वाली कारोबारी योजना तैयार करेंगे। वह वित्तीय प्रबंधन को सशक्त करेंगे और समूह के लिए नए कारोबारी विकास को भी दिशा देंगे।

मित्तल ने कहा, “हम राहुल को अपने बीच पाकर खुश हैं। भारती ने हमेशा सर्वोत्तम प्रतिभा को आकर्षित किया है और मेरा विश्वास है कि राहुल का विशाल अनुभव भारती के कारोबारी पोर्टफोलियो को मूल्यवान बनाएगा।”

भटनागर इससे पहले पेप्सिको के साथ 19 वर्षो से जुड़े हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493