ब्रिक्स, एससीओ में शामिल होने को मोदी ऊफा रवाना

अस्ताना, 8 जुलाई (आईएएनएस)। रूस में होने वाले ब्रिक्स और एससीओ सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कजाकिस्तान से ऊफा के लिए रवाना हो गए।

6-8 जुलाई के बीच उज्बेकिस्तान और कजाकिस्तान की यात्रा करने के बाद प्रधानमंत्री 8-10 जुलाई के बीच ऊफा में रहेंगे। यहां वह पहले ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) सम्मेलन में भाग लेंगे और इसके बाद वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में भाग लेंगे।

चीन के नेतृत्व वाले एससीओ समूह की पूर्ण सदस्यता भारत और पाकिस्तान को भी मिलने जा रही है। एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493