ब्रिटिश उपग्रहों का 10 जुलाई को प्रक्षेपण करेगा भारतीय रॉकेट

चेन्नई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने पांच ब्रिटिश उपग्रहों से लैस भारतीय रॉकेट के 10 जुलाई को होने वाले प्रक्षेपण की उल्टी गिनती बुधवार सुबह शुरू कर दी।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के अनुसार, ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) एक्सएल की 62.5 घंटे की उल्टी गिनती बुधवार सुबह 7.28 बजे शुरू हुई।

रॉकेट 1,440 किलोग्राम भार वाले पांच ब्रिटिश उपग्रहों को लेकर 10 जुलाई को सुबह 9.58 बजे लांच किया जाएगा।

1999 से लेकर अब तक भारत ने अलग-अलग देशों के 40 उपग्रह प्रक्षेपित किए हैं और ब्रिटिश उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण के साथ यह संख्या 45 हो जाएगी।

44.4 मीटर लंबा और 320 टन भार वाला पीएसएलवी एक्सएल चार इंजन वाला रॉकेट है।

पहला और तीसरा इंजन ठोस ईंधन तथा दूसरा और तीसरा इंजन द्रवीकृत ईंधन से भरा होता है, जिसे उल्टी गिनती के दौरान भरा जाएगा।

इंजनों में ईंधन भरने के अलावा उल्टी गिनती के दौरान प्रक्षेपण से जुड़ी सारी प्रक्रियाओं को जांचा जाएगा।

इसरो के मुताबिक, यह पीएसएलवी द्वारा प्रक्षेपित होने वाला अब तक का सबसे भारी व्यावसायिक उपग्रह होगा।

पांच ब्रिटिश उपग्रहों में तीन डीएमसी3 पृथ्वी की निगरानी करने वाले उपग्रह हैं, जिनका वजन 447 किलोग्राम है। इन उपग्रहों को सूर्य से 647 किलोमीटर की दूरी पर कक्षा में स्थापित किया जाएगा।

दो अन्य उपग्रह सीबीएनटी-1 का भार 91 किलोग्राम तथा डी-ऑर्बिट सेल का वजन सात किलोग्राम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493