‘मेसी की आलोचना बंद करें’

ब्यूनस आयर्स, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेटीना फुटबाल संघ (एएफए) के अध्यक्ष लुइस सेगुरा ने अपने स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी की चारों ओर से हो रही आलोचनाओं पर लगाम लगाने का अनुरोध किया है।

उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को कोपा अमेरिका कप के फाइनल मैच में चिली के हाथों अर्जेटीना की खिताबी हार के बाद अर्जेटीना के कप्तान एवं मुख्य स्ट्राइकर मेसी की खूब आलोचनाएं हो रही हैं।

सेगुरा ने मंगलवार को कहा, “मैं लोगों को समझ नहीं पा रहा। किसी का कोई पसंदीदा खिलाड़ी हो सकता है, वह उनकी तुलना भी कर सकता है, लेकिन जिस तरीके से मेसी के साथ उन्होंने अभद्रता की है वह बिल्कुल भी न्यायपूर्ण नहीं है।”

अर्जेटीना को चिली ने पेनाल्टी शूटआउट में 4-1 से हराकर करियर का पहला कोपा अमेरिका खिताब जीता।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेगुरा के हवाले से कहा, “फुटबाल में इससे पहले मेसी की माराडोना या क्रिस्टियानो रोनाल्डो से तुलनाएं होती रही हैं, लेकिन मेसी की आलोचना में वे जो बातें कह रहे हैं वे अस्वीकार्य हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493