स्कॉटिश ओपन गोल्फ पर है लाहिड़ी का पूरा ध्यान

गुलाने (स्कॉटलैंड), 8 जुलाई (आईएएनएस)। शीर्ष भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी गुरुवार से शुरू हो रही स्कॉटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में भारत के सबसे मजबूत दावेदार होंगे।

लाहिड़ी को अच्छी तरह पता है कि यदि वह स्कॉटिश ओपन में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं तो इससे उन्हें अगले सप्ताह होने वाले ब्रिटिश ओपन चैम्पियनशिप के लिए आत्मविश्वास हासिल होगा।

एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर मौजूद 28 वर्षीय लाहिड़ी इस वर्ष इससे पहले ऑस्टा मास्टर्स और अमेरिकी ओपन में हिस्सा ले चुके हैं।

51वीं विश्व वरीयता प्राप्त लाहिड़ी इस समय यूरोपीयन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में 14वें पायदान पर हैं।

स्कॉटिश ओपन में लाहिड़ी को मुख्य चुनौती दक्षिण कोरिया के वाई. ई. यांग और इंग्लैंड के 54वीं विश्व वरीयता प्राप्त एंडी सुलिवान से मिलेगी।

लाहिड़ी के अलावा स्कॉटिश ओपन में शिव कपूर और जीव मिल्खा सिंह भी भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।

स्कॉटिश ओपन के जरिए 16 जुलाई से शुरू हो रहे 144वें ओपन के क्वालिफाईंग में तीन रिक्त स्थानों पर खिलाड़ी जगह बना सकते हैं।

लाहिड़ी के लिए हालांकि यह एक अच्छा अवसर होगा, क्योंकि दुनिया के कई शीर्ष खिलाड़ियों ने गुलाने गोल्फ क्लब में होने वाले इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया है।

हालांकि मौजूदा चैम्पियन इंग्लैंड के जस्टिन रोज, पांच बार के मेजर विजेता 21वें विश्व वरीयता प्राप्त फिल मिकिलसन और 52वें विश्व वरीयता प्राप्त ग्रीम मैकडोवेल से लाहिड़ी को कठिन चुनौती मिलने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493