कल्याणरमन राष्ट्रीय आवास बैंक के सीईओ बने

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीराम कल्याणरमन को राष्ट्रीय आवास बैंक का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। यह जानकारी वित्त मंत्रालय के एक बयान से मिली।

यह पहला मौका है जब सरकार ने किसी सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थान के प्रमुख का चुनाव निजी क्षेत्र से किया है।

बुधवार को जारी इस बयान के मुताबिक कल्याणरमन को पद ग्रहण करने की तिथि से पांच साल की अवधि के लिए बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। कल्याणरमन अभी इक्वीफैक्स इंफोर्मेशन सर्विसिस प्राइवेट लिमिटेड के वाणिज्य विकास निदेशक हैं।

बयान के मुतााबिक, “यह नियुक्ति इस मायने में अनोखी है कि वह सार्वजनिक वित्तीय संस्थान का प्रमुख बनने वाले निजी क्षेत्र के पहले अधिकारी हैं।”

राष्ट्रीय विकास बैंक का मुख्यालय दिल्ली में है। यह भारतीय रिजर्व बैंक का अधीनस्थ सहायक संस्था है। इसकी स्थपना नौ जुलाई, 1988 को राष्ट्रीय आवास बैंक अधिनियम के द्वारा की गई थी। यह आवास ऋण के लिए शीर्ष संस्थान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493