नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। होंडा कार्स इंडिया ने बुधवार को अपनी कंपैक्ट हैचबैक जाज की तीसरी पीढ़ी पेश की। ये कारें पेट्रोल और डीजल दोनों ही किस्मों में पेश की गई हैं।
दिल्ली में एक्स-शोरूम आधार पर पेट्रोल वाली कारों की कीमत 5.30 लाख रुपये से 7.85 लाख रुपये के बीच और डीजल वाली कारों की कीमत 6.49 लाख रुपये से 8.59 लाख रुपये के बीच रखी गई है।
कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कत्सुशी इनोक ने कहा, “हमारा विश्वास है कि जाज ग्राहकों की वास्तविक और काल्पनिक दोनों जरूरतें पूरी करेगी।”
डीजल कारों की माइलेज 27.3 किलोमीटर प्रति लीटर है और इसमें छह मैनुअल गीयर हैं।
पेट्रोल कार पांच मैनुअल गीयरों वाली है और इसकी माइलेज 18.7 किलोमीटर प्रति लीटर है।
कंपनी ने पहली बार जाज कार 2001 में पेश की थी और तब से इस मॉडल की 55 लाख से अधिक कारें 75 देशों में बिक चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath