पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छतारी के रिसालू गांव में 25 वर्षीय अतुल चौहान अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जाता है कि अतुल की बहन 15 साल की सोनू चौहान का पड़ोस में रहने वाले तरूण राघव से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोनू के परिवार वाले इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे।
बताया जाता है कि मंगलवार को अतुल ने इसी के चलते अपनी बहन सोनू की फावड़े से वारकर हत्या कर दी। सिर्फ इतना ही नहीं आरोपी ने सोनू के प्रेमी तरुण को भी फावड़ा मारकर घायल कर दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल तरुण को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने छानबीन कर सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अतुल को गिरफ्तार कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath