अफ्रीकी सम्मेलन की मेजबानी करेगा इंदिरा गांधी स्टेडियम

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। नई दिल्ली अक्टूबर में 54 अफ्रीकी देशों के राष्ट्राध्यक्षों, सरकारों तथा उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं, वहीं 1982 में एशियाई खेलों के लिए तैयार किए गए इंडोर स्टेडियम इसकी मेजबानी में बड़ी भूमिका निभाएगा।

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। नई दिल्ली अक्टूबर में 54 अफ्रीकी देशों के राष्ट्राध्यक्षों, सरकारों तथा उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं, वहीं 1982 में एशियाई खेलों के लिए तैयार किए गए इंडोर स्टेडियम इसकी मेजबानी में बड़ी भूमिका निभाएगा।

तैयारियों से जुड़े शीर्ष अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयोजन स्थल से बेहद खुश हैं, जिन्होंने खुद अपने ‘डिजिटल इंडिया वीक’ की शुरुआत यहां से की थी, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया।

तीसरे इंडिया-अफ्रीका फोरम मंच 1983 के गुट निरपेक्ष सम्मेलन तथा उसी साल कॉमनवेल्थ हेड्स आफ गवर्मेट समिट के आयोजन के बाद यहां सबसे बड़ा जमावड़ा लगेगा और अधिकारी यह मानते हैं कि इस स्थान का चुनाव इसलिए किया गया क्योंकि यह इस कार्यक्रम के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।

आयोजन से जुड़े एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया “स्टेडियम 100 एकड़ में फैला है। यह वातानुकूलित है और 18,000 किलोमीटर का जमीनी इलाका है तथा 15,000 या इससे अधिक लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं।”

अधिकारी ने बताया, “स्टेडिमय में एक बड़ा मंच बनाए जाने का भी प्रस्ताव रखा गया है, जहां हमारे प्रधानमंत्री तथा अन्य अफ्रीकी देशों के नेता अर्ध-वृत्ताकार क्षेत्र में एकसाथ सहज रूप से बैठ पाएंगे।”

मंच के नीचे प्रत्येक अफ्रीकी राष्ट्राध्यक्षों के लिए अलग-अलग डेस्क होगा और उनके पीछे की कुर्सियों पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्य होंगे। इसके पीछे, उच्च दर्जा प्राप्त मंत्री और अधिकारी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया, “विदेश मंत्रालय को प्रत्येक देश के सात-आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का इंतजार है।”

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर रखे गए भारत के सबसे बड़े इंडोर स्टेडियम का निर्माण भारत सरकार ने 1982 में एशियाई खेल के दौरान किया था। 2010 राष्ट्र मंडल खेल के दौरान इसका नवीनीकरण किया गया था।

जानकार सूत्रों के अनुसार, यहां के सामानों की देखभाल संचार तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ‘डिजिटल इंडिया वीक’ की शुरुआत से 15 दिन पहले इस पर काम शुरू कर दिया था, जिस कार्यक्रम का आयोजन बिना किसी बड़ी कठिनाई के संपन्न हो गया।

संचार तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा, “हम एक विश्वस्तरीय कार्यक्रम चाहते थे। बेशक यह बड़ी जिम्मेदारी थी।”

सूत्र बताते हैं कि ‘डिजिटल इंडिया वीक’ साजो-सामान तथा सुरक्षा के लिहाज से अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम के आयोजन से पहले की तैयारी भी था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493