विंबलडन : सानिया-मार्टिना सेमीफाइनल में पहुंचीं

विंबलडन (लंदन), 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस गुरुवार को उम्दा प्रदर्शन करते हुए ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम विंबलडन के महिला युगल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

सानिया और मार्टिना की शीर्ष वरीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया की कासे डालाक्वा और कजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा को 7-5, 6-3 से हराया। कोर्ट-3 पर हुआ यह मुकाबला एक घंटे 19 मिनट चला।

सानिया और मार्टिना ने तीसरे दौर के मुकाबले में स्पेन की अनाबेल मेडिना गेरिग्वेज और एरांता पारा सांतोंजा को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया था।

उससे पहले सानिया और मार्टिना ने पहले दौर में चीन की झेंग साएसाए और कजाकिस्तान की जरीना दियास को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया था और फिर दूसरे दौर में इस जोड़ी ने जापान की किमिको दाते क्रूम और इटली की फ्रांसिस्का शियावोन को 6-0, 6-1 से हराया।

सेमीफाइनल में सानिया और मार्टिना का सामना अमेरिका की राक्वेल कोप्स जोंस और अबीगेल स्पीयर्स की जोड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493